September 18, 2026

माॅ चण्डिका भवानी का तल्ला नागपुर क्षेत्र में भव्य स्वागत सत्कार

रूद्रप्रयाग/ऊखीमठ

दशज्यूला क्षेत्र की अराध्य देवी भगवती चण्डिका 92 वर्षों बाद दिवारा भ्रमण पर निकली है। इन दिनों भगवती चण्डिका तल्ला नागपुर के गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों व धियाणियो को आशीष दे रही है भगवती चण्डिका के गाँव आगमन पर ग्रामीणों द्वारा भगवती चण्डिका की दिवारा यात्रा का भव्य स्वागत किया जा रहा है तथा अनेक प्रकार की पूजा सामाग्री अर्पित कर विश्व कल्याण व क्षेत्र के खुशहाली की कामना की जा रही है! भगवती चण्डिका की दिवारा यात्रा के गाँव से विदा होने पर ग्रामीण भावुक क्षणों के साथ भगवती चण्डिका को दूर खेत – खलिहानों तक विदा कर रहे है । भगवती चण्डिका की दिवारा यात्रा के तल्ला नागपुर आगमन पर क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। भगवती चण्डिका के चारों दिशाओं के दिवारा यात्रा सम्पन्न होने पर जून माह में भगवती चण्डिका की तपस्थली दशज्यूला क्षेत्र में विशाल यज्ञ का आयोजन किया जायेगा तथा भगवती चण्डिका जगत कल्याण के लिए तपस्यारत हो जायेगी ।

-लक्ष्मण सिंह नेगी

 

Spread the love
error: Content is protected !!