July 31, 2026

केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ हटाने का कार्य प्रगति

सोनप्रयाग/ केदारनाथ

बारह ज्योतिर्लिंगों में से श्रेष्ठ भगवान केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग पर जिला आपदा प्रबंधन की टीम ने कुबेर गदेरे तक बर्फ हटा दी गयी है।
जिलाधिकारी मनुज गोयल के निर्देशन पर गौरीकुंड से केदारनाथ पैदल मार्ग के मध्य डीडीएमए के 150 से भी अधिक मजदूरों द्वारा 5.5Km बर्फ हटा दी गयी है। जबकि अभी 4.5km बर्फ हटानी शेष रह गयी है। वर्तमान में मजदूरों ने लिनचोली से कुबेर गदेरे तक बर्फ साफ करके खच्चरों के लिए 1 मीटर चौड़ा रास्ता बना दिया है।
डीडीएमए के ईई प्रवीण कर्णवाल ने बताया कि 31 मार्च तक केदारनाथ धाम तक बर्फ हटा दी जायेगी।अभी सिर्फ खच्चरों की आवजाही के लिए 1 मीटर चौड़ा रस्ता बनाया गया है जिसे बाद में 3 मीटर साफ किया जायेगा।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!