November 27, 2026

हादसा:अलकनंदा में डूबे दो युवक,एक शव बरामद

0
himwant logo

पौड़ी गढ़वाल : श्रीनगर चौरास पुल श्रीकोट के पास दो युवक अलकनंदा नदी के किनारे नहाने के लिए गए हुए थे अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से दोनों युवक नदी के बहाव में बह गए , सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ ने एक युवक का शव बरामद कर लिया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

]

थाना श्रीनगर द्वारा एसडीआरएफ टीम को अवगत कराया गया कि चौरास पुल (श्रीकोट) में दो युवक नदी में बह गए हैं। जिनकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट श्रीनगर से मुख्य आरक्षी सुंदर बोरा के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त युवक चौरास पुल श्रीकोट, अलकनंदा नदी के किनारे नहाने गये हुए थे, अचानक जलस्तर बढ़ जाने के कारण उक्त लड़के नदी के बहाव के साथ बह गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *