November 15, 2026

सनसनीखेज:19 वर्षीय युवक ने एक युवती की गोलीमार की हत्या,आरोपी फरार

0
IMG-20220303-WA0015

देहरादून:ग्राम प्रधान डांडा लखोण्ड द्वारा जरिए टेलीफोन थानाध्यक्ष रायपुर को  सूचित किया गया।सिदार्थ लॉ कॉलेज के पास एक लड़की को गोली मार कर भाग गया है । इस सूचना पर थानाध्यक्ष रायपुर मय वरिष्ठ उपनिरीक्षक आशीष रावत मय फोर्स के घटना स्थल सिद्धार्थ लॉ कॉलेज रायपुर देहरादून पहुंचे तो एक लड़की, जिसके कंधे तथा गर्दन के नीचे गोली लगी थी, गंभीर अवस्था में बेहोश पड़ी थी, जिसको प्राथमिक उपचार हेतु इंद्रेश चिकित्सालय देहरादून ले जाया गया तो उपरोक्त लड़की को चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। शव को कब्जे पुलिस लेकर कोरोनेशन अस्पताल के मोर्चरी में रखा गया है। अभियुक्त मौके से गोली मारकर फरार हो गया है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु थाना क्षेत्र में नाकाबंदी की जा चुकी है। मृतका के घर परिजनों को घटना के सम्बन्ध में सूचित किया गया है।

मृतिका वंशिका बंसल पुत्री राकेश बंसल निवासी द्वारिका बिहार ज्वालापुर हरिद्वार उम्र लगभग 21 वर्ष है।

जबकि आरोपी अभियुक्त का नाम आदित्य तोमर पुत्र अनिल तोमर निवासी ईश्वर विहार सुंदर वाला रायपुर देहरादून उम्र 19 वर्ष का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल