October 27, 2026

दीवाली पर पटाखे छुड़ाते वक्त 51 लोग हुऐ गंभीर रूप से घायल

0
IMG-20221025-WA0035

 

देहरादून-दीपावली का त्यौहार हमेशा खुशियां लेकर आता है लेकिन जो लोग पटाखे छुड़ाते वक्त सावधारियां नही रखते और अति उत्साहित होकर पटाखे छोड़ते है। उन लोगों को दीवाली बहुत दर्द भी देती है। दीवाली से पहले चिकित्सक हमेशा आम लोगों को पटाखें छुड़ाने में सावधानी बरतने की चेतावनी देते है लेकिन फिर कई लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते है,और दीवाली की खुशी को दुख व दर्द में बदल जाते है।
वही पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल (कोरोनशन) देहरादून में दीवाली की रात 51 मरीजों के अनार बम से जलने का रिकार्ड दर्ज हुआ है। वही कोरोनेशन वर्न यूनिट के प्रभारी डॉ. कुश एरन ने बताया कि पटाखों से जलने के कुल मामलों में 33 मरीज रात्रि में अस्पताल पंहुचे है। 18 मरीज ओपीडी में अपना उपचार कराने अस्पताल में आये है। एक पांच साल का मरीज जो 25 प्रतिसत गंभीर जला है वह भी अस्पताल में भर्ती है। वही 26 साल के दो मरीज 70 प्रतिसत जले है,जिनका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
आपको बता दें कि, वरिष्ठ प्लास्टिक सर्जन डॉ. कुश एरन ने दीवाली से पहले भी आम आदमी से पटाखे छुड़ाने में सावधानी बरतने की अपील की थी। लेकिन फिर भी कई मरीज पटाखे छुड़ाते वक्त गंभीर रूप घायल हो गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल