October 31, 2026

महाकाल सेवा समिति एवं यूथ रेडक्रास कमेटी के रक्तदान शिविर में 117 यूनिट हुआ रक्तदान

0
IMG-20221212-WA0023

 

रक्तदाता शिरोमणि अनिल वर्मा ” रक्तदान नायक अवाॉर्ड “से सम्मानित
¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶¶
महाकाल सेवा समिति एवं जिला यूथ रेडक्रास कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में श्री झंडा साहिब दरबार के प्रांगण में आयोजित12 वें रक्तदान शिविर में कुल 117 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर अब तक रिकार्ड 141 बार रक्तदान कर चुके यूथ रेडक्रास कमेटी के चेयरमैन अनिल वर्मा को “रक्तवीर नायक अवार्ड ” से सम्मानित किया गया।
श्री महंत देवेन्द्र दास ने अनिल वर्मा द्वारा रक्तदान के क्षेत्र में अति विशिष्ट योगदान की सराहना करते हुए उन्हें शाॉल ओढ़ाकर तथा प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर करके सम्मानित किया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि श्री महन्त देवेन्द्र दास जी ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है। प्रत्येक युवा को स्वेच्छापूर्वक रक्तदान करके अपने नैतिक दायित्व का निर्वहन करना चाहिए ताकि रक्त के अभाव में किसी की मृत्यु न हो। अति विशिष्ट अतिथि मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि महाकाल सेवा समिति द्वारा प्रत्येक तीन माह के अंतराल में लगातार आयोजित रक्तदान शिविरों का विशेष सराहनीय है। एक रक्तदाता द्वारा किए गए एक यूनिट रक्तदान से कम से कम तीन जिंदगियां बचाईं जा सकती हैं। उन्होंने प्रत्येक युवा से आग्रह किया कि वे प्रति तीन माह के अंतराल में स्वेच्छापूर्वक रक्तदान करके ब्लड बैंकों में रक्त की उपलब्धता बनाए रखने में सहयोग करें। यूथ रेडक्रास के चेयरमैन अनिल वर्मा ने रक्तदान के सम्बन्ध में अंधविश्वासों को दरकिनार करके रक्तदान करने के अनेक फायदे गिनाए। उन्होंने थैलीसीमिया मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए विवाह से पूर्व जन्म कुंडली मिलाने की बजाय रक्त कुंडली मिलाने को बेहद आवश्यक बताया। उन्होंने महाकाल सेवा समिति द्वारा रक्तदान शिविरों के आयोजन सहित समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में अतुलनीय सेवाओं के लिए अध्यक्ष रोशन राणा जी को रेडक्रास की ओर से शाल ओढ़ाकर तथा गोल्ड मेडल प्रदान करके सम्मानित किया।


इससे पूर्व मुख्य अतिथि महन्त श्री देवेन्द्र दास जी से उनके निवास पर रेडक्रास कमेटी के चेयरमैन अनिल वर्मा तथा मेजर प्रेमलता वर्मा ने भेंटकर रेडक्रास की तरफ़ से शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विशिष्ट अतिथि मेयर सुनील उनियाल गामा , महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष रोशन राणा , राज्य रेडक्रास के महासचिव डॉ० एम एस अंसारी, जिला रेडक्रास सचिव कल्पना बिष्ट,यूथ रेडक्रास के चेयरमैन अनिल वर्मा महन्त इंद्रेश हास्पिटल की डा० प्रीति मिश्राने दीप प्रज्ज्वलित करके शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में श्री महन्त इंद्रेश ब्लड बैंक के कोआर्डिनेटर अमित चन्द्रा,सहायक समन्वयक मोहित चावला, यूथ रेडक्रास की मेज़र प्रेमलता वर्मा, प्रबन्धन समिति सदस्य पद्मिनी मल्होत्रा ,  पुष्पा भल्ला, संजय गर्ग, सचिन आनंद,आलोक जैन, राजीव सच्चर, विश्वास डाबर, हेमराज, कृतिका राणा, अनुष्का राणा, अक्षत नागलिया, बाल किशन शर्मा, वैभव,संजीव गुप्ता आदि उपस्थित थे।
शिविर का समापन समस्त रक्तदाताओं को यूथ रेडक्रास तथा महाकाल सेवा समिति द्वारा रक्तदान सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिह्न प्रदान करके हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल