September 5, 2026

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में चमोली की बड़ी , 3,174 बालिकाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण।

 

 

चमोली ने सबसे पहले पूरा किया HPV टीकाकरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य।

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए संचालित राष्ट्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (HPV) टीकाकरण अभियान में जनपद चमोली ने उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करते हुए उत्तराखंड में सबसे पहले शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया है। जनपद में लक्षित 14 वर्ष आयु वर्ग की 3,174 बालिकाओं के सापेक्ष 3,174 बालिकाओं का टीकाकरण कर 100 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई है।

जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया गया। चमोली जैसे विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले सीमांत एवं दुर्गम जनपद में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य था, जिसे स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने व्यापक जनजागरूकता एवं समन्वित प्रयासों के माध्यम से सफलतापूर्वक पूरा किया।

अभियान के तहत विद्यालय स्तर पर सघन जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की गईं। जिला प्रतिरक्षण अनुभाग, जिला सूचना शिक्षा एवं संचार प्रकोष्ठ, एएनएम, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों एवं आशा कार्यकर्ताओं ने पात्र बालिकाओं और उनके अभिभावकों को HPV वैक्सीन के महत्व की जानकारी देते हुए टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। शिक्षा विभाग के सहयोग से विद्यालयों, टीकाकरण सत्र स्थलों एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर अभियान को गति दी गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सिंह पाल ने कहा कि HPV टीकाकरण सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में पात्र बालिकाओं के लिए यह टीका निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने पर स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही यह उपलब्धि संभव हुई है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!