July 2, 2026

Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/u924184807/domains/himwantpradeshnews.com/public_html/wp-content/themes/covernews/lib/breadcrumb-trail/inc/breadcrumbs.php on line 254

विशिष्ट नागरिक अभिनंदन एवं उत्तराखण्ड गौरव अलंकरण समारोह में शहीद परिजनों के आमंत्रण पर पूर्व सैनिक को ने जताई खुशी।

विशिष्ट नागरिक अभिनंदन एवं उत्तराखण्ड गौरव अलंकरण समारोह 2022-23 में शहीदों के परिजनों को आमन्त्रित करने पर पूर्व सैनिकों ने प्रशंता जताई और आभार व्यक्त किया।
देव विमल आडिटोरियम,दि हिमालियन पब्लिक स्कूल,कारगी ग्रांट, चन्द्र विहार, देहरादून में विशिष्ठ नागरिक अभिनंदन एवं उत्तराखण्ड गौरव अलंकरण समारोह 2022-23का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सुबोध उनियाल (विधायक नरेन्द्रनगर एवं वन तकनीकी शिक्षा मंत्री उत्तराखण्ड शासन),अति विशिष्ट अतिथि विनोद चमोली (विधायक धर्मपुर विधानसभा छेत्र, देहरादून पूर्व मेयर और विशिष्ट अतिथि मेजर जनरल (से नि) यम एल असवाल (वर्तमान अध्यक्ष उत्तराखण्ड एक्स सर्विस मेन लीग) थे। समारोह की अध्यक्षता डाक्टर एस फारूक(प्रबन्ध निर्देशक दि हिमालया वैलनेस कम्पनी, प्रख्यात दानवीर-उध्योगपति , समाज सेवी) थे।इस समारोह में प्रदेश के सम्माननीय विशिष्ट विभूतियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया जिसमें देश के लिए शहीद होने वाले दो जाबांजों के परिजनों को भी आमंत्रित करके सम्मानित किया गया। इसमें स्व मेजर चित्रेश बिष्ट (मरणोपरांत)सेना मेडल के पिता एस एस बिष्ट, स्व हवलदार बहादुर सिंह बोहरा (मरणोपरांत) अशोक चक्र की पत्नी शान्ति देवी बोहरा को सम्मानित किया गया।
सभी पूर्व सैनिकों और उत्तराखण्ड एक्स सर्विस मेन लीग के अध्यक्ष जनरल (से नि) असवाल ने शहीदों के परिजनों को इस अवसर पर आमन्त्रित करके सम्मानित करने पर अपनी प्रसन्नता जताई तथा आभार व्यक्त किया।और इस प्रकार के आयोजनों की सराहना की।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!