October 18, 2026

तारीफ होने पर जिम्मेदारियां बढ़ती हैं- सीएम धामी

उत्तराखण्ड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धमक बढ़ती जा रही है। जिसकी तारीफ हर कोई करता नजर आ रहा है। दिलचस्प यह है कि पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मुख्यमंत्री धामी की तारीफ किए बिना नहीं रह सके। इतना ही नहीं अब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी मुख्यमंत्री धामी की धमक की तारीफ की हैं।

आपको बता दें कि उत्तराखण्ड में इन दिनों कई केंद्रीय मंत्रियों का दौरा रहा है। दौरे के दौरान सभी नेता युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ करते नजर आए। पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बाद अब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी मुख्यमंत्री के कामों की तारीफ की हैं।

वहीं तारीफ पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि तारीफ होने पर जिम्मेदारियां बढ़ती हैं।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!