August 15, 2026

यूथ रेडक्रास कमेटी के चेयरमैन अनिल वर्मा ने किया रिकॉर्ड 139 वीं बार रक्तदान

देहरादून। दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की युवा इकाई द्वारा द्वितीय रक्तदान शिविर का आयोजन पल्टन बाजार स्थित सी० एन० आई० ब्वॉयज इंटर कॉलेज में महन्त इंद्रेश अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित किया गया। शिविर में कुल 70 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी व जिला रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष डॉ० आर राजेश कुमार ने स्वयं रक्तदान करके किया।  इस अवसर पर विशेष आमंत्रित यूथ रेडक्रास कमेटी के चेयरमैन अनिल वर्मा ने 139 वीं बार रक्तदान किया। जिलाधिकारी डॉ० आर राजेश कुमार द्वारा अनिल वर्मा को प्रमाणपत्र प्रदान करके सम्मानित किया।

रक्तदान शिविर  में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रक्तदाताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि ब्लड बैंकों में रक्त की आवश्यकता लगातार बनी रहती है। विशेषकर कोरोना महामारी के कारण रक्तदान करने वालों की संख्या में विभिन्न कारणों से काफी कमी आई है। इस स्थिति को देखते हुए उन्होंने स्वयं मई माह से रक्तदान शिविरों को आयोजित करवाने हेतु प्रेरित किया।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!