November 19, 2026

भाजपा जिलाध्यक्ष का पोखरी में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

0
IMG-20221119-WA0012

जनपद चमोली की भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी शनिवार को पोखरी पहुंचे तो कार्यकर्ताओं के द्वारा फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। उसके बाद ब्लॉक सभागार में बैठक का आयोजन किया गया।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करें। सेवा भाव से कार्य करें और 2024 लोकसभा के चुनाव की तैयारियों में जुटे हमारा मुख्य उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है जिससे उसका लाभ आम आदमियों को मिल सके।


वही नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने कहा भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है कार्यकर्ता अपनी मेहनत से पद पर बैठता है। उन्होंने कहा जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी ने मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है हमेशा कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने का प्रयास करते हैं।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पाल भंडारी नगर मंडल अध्यक्ष जीतेंद्र सती व्यापार संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र राणा सांसद प्रतिनिधि डॉ रावत दिगपाल नेगी ,विनोद कनवासी, रंजना रावत, भरत चौधरी, रमेश चौधरी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल