June 28, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड में महिलाओं को मिला आर्थिक लाभ :आशा नौटियाल

Women in Uttarakhand got economic benefits under the efficient leadership of Chief Minister Pushkar Singh Dhami: Asha Nautiyal

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कलाई पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने बांधा रक्षा सूत्र, दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री सरकारी आवास पर उत्तराखंड सशक्त बहना योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कृषि मंत्री गणेश जोशी के साथ में भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल में हिस्सा लिया ।

इस मौके पर आशा नौटियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कलाई पर रखी बंधी उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं और दीर्घायु स्वस्थ रहने की बधाई दी।

मुख्यमंत्री की कुशल नेतृत्व में प्रदेश की महिलाओं को लाभ मिल रहा है।10 माह में स्वयं सहायता समूहों ने योजना के माध्यम से किया ₹318.98 लाख का कारोबार किया हैं प्रदेश के 95 ब्लॉकों में की जा रही उत्पादों की बिक्री की जा रही है । भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि योजना से करीब 37 हजार से अधिक महिलाएं लाभान्वित हो रही है।

उनका कहना है कि पिछले साल रक्षाबंधन पर 24 अगस्त, 2023 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस योजना की शुरुआत की थी। योजना का लक्ष्य महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध करना था। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश की महिलाएं आर्थिक तौर पर मजबूत हो रही है और उनकीआर्थिक की स्थिति निरंतर बेहतर हो रही है।

उनका कहना है कि प्रदेश के 95 ब्लॉकों में कुल 1428 स्टॉलों के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा ₹318.98 लाख का कारोबार किया गया। जल्द ही प्रदेश के अन्य ब्लॉकों में भी स्टॉल लगाए जाएंगे।

भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की बहनों को आर्थिक तौर पर मजबूत करने की लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है ना सिर्फ योजनाओं का संचालन हो रहा है बल्कि सरकारी नौकरियों के लिए 33 फ़ीसदी का आरक्षण भी उन्हें दिया गया है इसी तरह से पंचायत में भी आरक्षण दिया गया है और महिलाओं को शिक्षा स्वास्थ्य के साथ कई सेक्टर में प्राथमिकताएं दी जा रही है ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड की नारी शक्ति के उत्थान के लिए निरंतर कार्यरत है महिला सशक्तिकरण उत्तराखंड में चरितार्थ हो रहा है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महिलाओं के आर्थिक विकास के लिए योजनाओं का संचालन कर रहे हैं जिसकी वजह से प्रदेश की सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को आर्थिक लाभ मिल रहाहै

आज के कार्यक्रम में गीता रावत प्रदेश महामंत्री, रुचि भट्ट , मोहनी पोखरियाल रश्मि रस्तोगी प्रदेश उपाध्यक्ष, कमली भट्ट ,पूनम बटोला , रीता चमोली प्रदेश मंत्री ,प्रदेश मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा कार्यालय सचिव शकुंतला देवलाल प्रदेश आईटी प्रभारी प्रिंस रावत, प्रदेश कोषाध्यक्ष वंदना ठाकुर, जिला अध्यक्ष अर्चना बागड़ी के साथ इंदिरा आर्य कविता शाह कृष्णा तोमर प्रतिभा चौहान सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी रंजना चतुर्वेदी आईटी सह प्रभारी अंजलि नैथानी के साथ अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Spread the love
error: Content is protected !!