November 2, 2026

कल्याणकारी योजनाओं को उत्तराखण्ड में लागू किये जाने पर विचार किया जाय:रामदास अठावले

0
WhatsApp Image 2022-07-07 at 6.38.31 PM (2)

केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री  रामदास अठावले द्वारा  बीजापुर अतिथि गृह सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन योजना, मुद्रा योजना. एस०सी०/ओ.बी.सी. छात्रवृत्ति योजना, ओल्ड ऐज होम और आवासीय स्कूल के सम्बन्ध में उच्चाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया गया। बैठक में केन्द्रीय मंत्री द्वारा निर्देश दिये गये कि ओवरसीज स्कॉलरशिप योजना (Overseas scholarship) का राज्य में प्रचार-प्रसार किया जाये ताकि विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को इस योजना का लाभ दिया जा सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि अन्य राज्यों एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित अन्य कल्याणकारी योजनाओं को उत्तराखण्ड में लागू किये जाने पर विचार किया जाय।

केन्द्रीय मंत्री ने अन्तर्जातीय विवाह योजना के सम्बन्ध में राज्य में संचालित योजना का संज्ञान लेते हुए सुझाव दिया गया कि डा० अम्बेडकर फॉउण्डेशन द्वारा संचालित योजना का राज्य में शिविर, समाचारपत्रों आदि के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाय ताकि अन्य पात्र लोग योजना का लाभ उठा सके।इसके अतिरिक्त योजना से आच्छादित नहीं हो पाने वाले लोगों का भी डेटा एकत्र करने का प्रयास किया जाना चाहिए। केन्द्रीय मंत्री  अठावले द्वारा बाबू जगजीवन राम छात्रावास योजना में भारत सरकार में लम्बित प्रस्तावों पर शीघ्र कार्यवाही किये जाने का भी आश्वासन दिया गया।

बैठक में प्रमुख सचिव  एल फैनई, अपर सचिव  आनन्द स्वरूप,  रोहित मीणा, झरना कमठान,  राजेन्द्र कुमार,  चन्द्र सिंह धर्मसक्तु सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल