June 26, 2026

सावधान: मौसम विभाग ने प्रदेश के इन पर्वतीय जिलों में जताई भारी बारिश की आशंका

देहरादून: प्रदेश में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है. देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के तहत आज प्रदेश के अधिकांश पहाड़ी और मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की जा सकती है. जिसे देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लिए आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग के मुताबिक, आज विशेषकर उत्तरकाशी, देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी, और टिहरी, जनपद के अनेक स्थानों में गर्जन चमक के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की जा सकती है. जिसे देखते हुए मौसम विभाग की ओर से इन जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही प्रदेश के शेष जनपदों में भी आज कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है. ऐसे बारिश की संभावना को देखते हुए एसडीआरएफ भी अलर्ट पर है.

Spread the love
error: Content is protected !!