October 26, 2026

सफाई अभियान कर मनाया वेस्ट संस्था संस्थापक ने जोड़ी अंडरहील का जन्मदिन

0
photogrid.collagemaker.photocollage.squarefit_202431375531922

 

Waste organization founder celebrated Jodi Underheel’s birthday by doing a cleaning campaign

 

वेस्ट वॉरियर्स संस्था जो की हिमालय पर्वतीय क्षेत्र के ठोस कचरा प्रबंधन हेतु कार्य कर रही है द्वारा अपनी संगठन संस्थापक जोड़ी अंडरहील का जन्मदिन हर्रावाला, वार्ड 97 पर इस्तिथ लक्ष्मण सिद्ध मंदिर के राजाजी वन क्षेत्र , हर्रवाला नदी समीप एवं हरिद्वार देहरादून नेशनल हाईवे पर सफाई अभियान चला कर मनाया. जोड़ी अंडरहील जिसको गार्बेज गर्ल के नाम से जाना जाता है के द्वारा 2012 में संस्था की नीव रखी गई एवं उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों को कचरा मुक्त बनाने के लिए कार्य शुरू किया। संस्था के लगभग 100 वॉरियर्स द्वारा अलग अलग तीन टीम बना कर सुबह से ही सफाई अभियान कार्यक्रम चलाया गया.कुल 210 किलो प्लास्टिक कचरा जिसमें चिप्स, नमकीन वा पन्नी की मात्रा बहुत ज्यादा थी को एकत्रित किया गया वा स्वच्छता केंद्र पर पुनः चक्रण हेतु लाया गया. संस्था द्वारा इस दिन को वॉरियर्स डे नाम दिया गया एवम हर वर्ष इसको इसी तरह से मानने का भी संकल्प लिया गया.
साथ ही वारियर्स टॉक का भी आयोजन किया गया जिसमे लोगो द्वारा कैसे वह इस संस्था से जुड़े एवं कैसे उनकी कचरे के प्रति सोच बदली के बारे भी भी विस्तार से बताया. संस्था से नवीन कुमार सडाना,विशाल कुमार, अनिमेश, मिताली, साक्षी, अंगद, ख्वाइश, अंकिता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल