October 17, 2026

जाना चाहते थे विदेश, पहुँच गये जेल, IELTS का कोर्स कर चुके युवक गिरफ़्तार।

IMG-20230819-WA0015

 

7अगस्त की रात पिस्तौल दिखाकर वाहन लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर लुटेरे को प्रेमनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूट में प्रयोग की गई देसी पिस्टल भी बरामद की। इसी के साथ इनका एक साथी आरोपी अभी फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं जो यहां पढाई की बात कह कर किराये के कमरे पर रह रहे थे। एसएसपी ने बताया कि यह घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। आपको बता दें कि, यह दोनों युवक विदेश जाने के लिए IELTS की पढाई कर चुके हैं लेकिन अब जेल की हवा खायेगे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!