July 31, 2026

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने श्री महावीर स्वामी जयंती नगर शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल महानगर देहरादून द्वारा देहरादून जैन समाज के द्वारा श्री महावीर स्वामी जयंती पर निकलने वाली नगर शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया
बजरंग दल के प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख विकास वर्मा ने बताया विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल पूरे विश्व के हिंदुओं को एकत्रित कर जो सामाजिक समरसता का विशेष कार्य संगठन के जन्म से करता आ रहा है और आजीवन करता रहेगा सभी साथियों के मान बिंदुओं की रक्षा हो सके और उनके सभी के तीज त्योहारों को सुंदरता के साथ मनाया जा सके और समाज में एक सनातनी भाव का प्रदर्शित होना अत्यंत आवश्यक है । जिसमें हमारा गौरव हमारा अभिमान हमारे महापुरुष संत व इष्ट देवता उन सभी को हम समान भाव से पूजन करें और हिंदू समाज को अधिक से अधिक मजबूत करें
जैन समाज द्वारा निकाली गई शोभायात्रा के स्वागत के लिए मौके पर क्षेत्रीय राजपुर विधायक खजान दास,महापौर सुनील उनियाल गामा व हनुमत सेवा समिति के महानगर अध्यक्ष संदीप वाधवा कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता,संरक्षक सुरेश गुप्ता, समिति मंत्री मनोज जुनेजा, मनोज तोमर,संजय शर्मा सतीश चौधरी रतन श्रीवास्तव, आशीष बलूनी व अन्य संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!