October 17, 2026

पत्रकार स्व० धर्मानंद उनियाल ‘पथिक’ की पुण्य तिथि पर किया गया विचार गोष्ठी का आयोजन

श्रीनगर के जानेमाने पत्रकार स्व० धर्मानंद उनियाल ‘पथिक’ जी की १२वीं पुण्य तिथि पर श्रीनगर पब्लिक लाइब्रेरी में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यकम की शुरुआत में स्व•धर्मानंद उनियाल जी की छवि पर पुष्पांजलि की गई।

श्रीनगर के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री कृष्णानंद मैठाणी जी ने उनके साथ के अनुभव साझा किये। कृष्णानंद जी ने कहा कि उनियाल जी अपने जीवन काल में एक विद्वान, मनीषी, लेखक, साहित्यकार, पत्रकार एवं समाज को प्रेरणा व नई दिशा देने वाले सृजन था।

Hnb यूनिवर्सिटी के डीन ऑफ साइंस, प्रोफेसर R. C. डिमरी ने स्व० ‘पथिक’ जी के चिंतन के क्षणों में गढ़वाल की पौराणिक विरासत को जनता के सामने लाकर पारम्परिक मिथकों में सत्य का मंथन कर जनता में नूतन शक्ति का संचार करनेवाला बताया। समाजसेवी P. B. डोभाल जी ने उनको एक समाज पुरुष के रूप में मानवीय मूल्यों व उच्च आदर्शों का निर्वाह आजीवन निष्काम कर्मयोगी के समान देखा।

पूर्व अध्यक्ष हिन्दी विभाग उमा मैठाणी, समाजसेवी राजीव बिशनोई ने भी बात रखी….दिनेश उनियाल जी ने कहा कि उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता | डॉ प्रकाश चमोली ने कालिदास जन्म स्थली की यादें ताजा की

कार्यक्रम के संचालन डॉ मुकेश सेमवाल ने स्व० ‘पथिक’ जी की १२वीं पुण्य तिथि पर उनका स्मरण कर, श्रदांजलि अर्पित करी।

 

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!