October 16, 2026

उत्तराखंड मौसम अपडेट

IMG-20231227-WA0006

Uttarakhand weather update

देहरादून:उत्तराखंड में उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चलने से ठंड बढ़ने लगी है। साल की विदाई पर राज्य के कुछ पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया की 30 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में हल्की बारिश-बर्फबारी का अनुमान है। इन पांच पर्वतीय जिलों में तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में ही बर्फबारी के आसार हैं। वही 30 दिसंबर के अलावा 31 दिसंबर की रात और एक जनवरी को भी पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। ऐसे में उत्तराखंड के अधिक ऊंचाई वाले कुछ पर्यटक स्थलों पर थर्टी फर्स्ट और नए साल पर पर्यटकों को बर्फ का आनंद लेने का मौका मिल सकता है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!