November 1, 2026

राष्ट्रीय छात्रवृति के लिए राजकीय इंटर कॉलेज उडामाण्डा के दो विद्यार्थियो का हुआ चयन

0
IMG-20240203-WA0007

 

 

Two students of Government Inter College Udamanda selected for national scholarship

राजकीय इंटर कॉलेज उडामाण्डा के दो होनहारों विद्यार्थियों का राष्ट्रीय छात्रवृति के लिए चयन,विद्यालय में खुशी का माहौल

जनपद चमोली पोखरी व्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज उडामाण्डा के दो विद्यार्थीयों का चयन राष्ट्रीय छात्रवृति के लिए हुआ है। राष्ट्रीय छात्रवृति के लिए चयनित इन दो छात्रों में सानु पुत्री दीपक सिंह ग्राम पंचायत सिनाउ व मयंक सिंह पुत्र सत्यवीर सिंह काण्डई खोला है। दोनो छात्र छात्रायें कक्षा 8 के विद्याथी है। छात्रवृति के तौर पर इन्हें सालाना 12 हजार रूपये की धनराशि प्रदान की जायेगी। इन दोनो विद्याथियों के राष्ट्रीय छात्रवृति में चयनित होने पर जहां स्कूल के प्रधानाचार्य व अध्यापक काफी खुश है। वही इन विद्याथियों के अभिभावक भी काफी उत्साहित है।
प्रवक्ता हिन्दी ब्रहमानंद किमाठी का कहना है कि, दोनों बच्चों की सफलता के पीछे स्कूल के अध्यापकों का बहुत बड़ा योगदान है। छात्रवृति परीक्षा उर्त्तीण करने के लिए अध्यापकों द्वारा विद्याथियों को लगातार प्रेरित व उत्साहित किया गया। जिसका परिणाम आज सामने आया है। इन विद्याथियों ने प्रदेशभर में स्कूल का नाम रोशन किया है। साथ ही इनकी सफलता से इस विद्यालय के अन्य बच्चों को भी आगे बढनें की प्रेरणा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल