August 10, 2026

पथरेश्वर महादेव मंदिर के दो साधुओं की निर्मम हत्या, जंगल से बरामद हुए शव

 

 

– हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र स्थित पथरेश्वर महादेव मंदिर में रहने वाले दो साधुओं की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों के शव मंदिर के पास जंगल में गड्ढा खोदकर दबा दिए गए थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मंदिर के एक सेवादार ने पुलिस को दो साधुओं के लापता होने और अनहोनी की आशंका की सूचना दी। इसके बाद पथरी थाना प्रभारी रविंद्र सिंह पुलिस टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान मंदिर के समीप जंगल में खुदाई कराई गई, जहां से दोनों साधुओं के शव बरामद हुए। पुलिस का मानना है कि हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शवों को गड्ढे में दफना दिया गया था।घटना की सूचना पर एसपी देहात शेखर सुयाल भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Spread the love
error: Content is protected !!