November 8, 2026

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारियों का प्रशिक्षण हुआ आयोजित।

0
collagemaker.photoeditor.pic.grid.effect_202578132245390

 

 

960 पीठासीन अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण।

उपजिला निर्वाचन अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में मंगलवार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में तैनात पीठासीन अधिकारी और सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय और राजकीय इण्टर कॉलेज गोपेश्वर में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान 960 पीठासीन अधिकारियों व 89 सेक्टर मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षण दिया गया।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय और राजकीय इण्टर कॉलेज गोपेश्वर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी ने सभी पीठासीन अधिकारियों और सेक्टर मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षण के दौरान सभी शंकाओं का निराकरण करने की बात कही। ताकि पंचायत चुनाव की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके। इस दौरान प्रशिक्षकों की ओर से मतदान प्रक्रिया का सैद्धान्तिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों को मतपेटियों को खोलने बंद करने और मतदान की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।

इस मौके पर परियोजना अधिकारी आनंद सिंह भाकुनी, प्रशिक्षक आत्म प्रकाश डिमरी, मनोज तिवारी, जयदीप झिंक्वाण, केसी पंत, खीम सिंह, दिगपाल रावत, चंदन पंवार, जेएस रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल