October 13, 2026

राजकीय इन्टर कॉलेज नागनाथ में 520 1यू.के वाहिनी एनसीसी कैडेटो का प्रशिक्षण शुभारंभ

 

पोखरी नागनाथः1यू0के वाहिनी एन०सी०सी०, गोपेश्वर के तत्वाधान में एन०सी०सी के 520 कैडेटो का
वार्षिक प्रशिक्षण शिविर राजकीय इण्टर कालेज, नागनाथ पोखरी में 02 जून से प्रारम्भ हो गया
है जिसमे वाहिनी के अन्तर्गत विभिन्न दुरस्थ विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के जूनियर एवं
सीनियर डिवीजन के एन०सी०सी० कैडटस प्रतिभाग कर रहे है।
03 जून 2025 को शिविर के उदघाटन संबोधन में कमान अधिकारी ने शिविर में
प्रतिभाग कर रहे कैडेटो को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण कैडेटस मे एकता एवं
अनुशासन की भावना उत्पन्न करता है साथ ही कैडेटस के मन मे देश के प्रति देष भक्ति की
भावना को जागृत करता है। इस दस दिवसीय प्रशिक्षण मे एन०सी०सी० कैडेटस को ड्रिल,
हथियार प्रषिक्षण, सेना व सेना का इतिहास, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य, व्यक्तित्व विकास, मानचित्र
अध्ययन, मानव संषाधन विकास, नेतृत्व क्षमता का विकास, योग आदि महत्वपूर्ण विषयों पर
प्रषिक्षित किया जायेगा। प्रषिक्षण मे वाहिनी के कमान अधिकारी, प्रषासनिक अधिकारी, 05
सहायक एन०सी०सी० अधिकारी, 02 जे0सी0ओ0, 09 एन0सी0ओ0 11 जून 2025 तक समस्त
कैडेटों को प्रषिक्षित करेंगे। उदघाटन संबोधन मे वरिष्ठ सहायक शैलेन्द्र डबराल,
डी०ई०ओ० परमवीर सिंह, संतोष नेगी, विनोद रावत, धमेन्द्र नेगी, दिनेश चन्द्र, संदीप,
संजय, जीत सिंह, मनोज,श्रीमती अनिता आदि उपस्थित थे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!