August 17, 2026

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उत्तराखंड के इन दिग्गजों को मिली जगह

भारतीय जनता पार्टी ने अगले साल होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी है। जिसमें 80 सदस्य शामिल हैं।  जिस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुरली मनोहर जोशी का नाम भी शामिल है। इतना ही नहीं लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी को भी शामिल किया गया है। लेकिन वरुण गांधी का नाम कहीं नहीं है। सिर्फ वरुण गांधी ही नहीं, उनकी मां मेनका गांधी को भी नई कार्यकारिणी में शामिल नहीं किया गया है।

बता दें कि भाजपा महासचिव अरूण सिंह की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक कार्यसमिति में 50 विशेष आमंत्रित सदस्य और 179 स्थायी आमंत्रित सदस्य भी होंगे। वहीं उत्तराखण्ड से बीसी खंडूरी, रमेश पोखरियाल निशंक, अजय भट्ट, विजय बहुगुणा, अनिल बलूनी ,सतपाल महराज, मदन कौशिक, तीरथ सिंह रावत ,त्रिवेन्द्र सिंह रावत, अजय टम्टा को जगह दी गयी हैं।

RASHTRIYA KARYAKARINI GHOSHIT

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!