November 2, 2026

आराध्य देव भूमियाल रावल देवता बन्याथ समुद्र मंथन में उमड़ा आस्था का सैलाब।

0
IMG-20240604-WA0034

There was a flood of faith in the adorable god Bhumiyal Raval god Banyath Samudra Manthan.

10 हजार से अधिक भक्तों ने समुद्र मंथन नाटक का लिया आनन्द।

तेज गर्मी के बावजूद भी अपने स्थन से टस से मस नहीं हुए श्रद्धाल।

रूद्रप्रयाग व चमोली के अलावा उत्तराखंड से अनेक स्थानों से पधारे भक्त।

12 जून से 20 जून तक विजराकोट में होगा भव्य महायज्ञ व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

गौचरःप्रसिद्ध आराध्य देव रावल देवता दिवारा यात्रा बन्याथ के 6 माह भ्रमण कार्यक्रम के बाद झालीमठ अलकन्दा तट पर भव्य समुद्र मंथन का मंचन कार्यक्रम किया गया। समुद्र मंथन नाटक कार्यक्रम में स्थानीय श्रद्धालुओं के अलावा सम्पूर्ण उत्तराखण्ड से लगभग 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।


समुद्र मंथन कार्यक्रम से पूर्व रावल देवता,वीर लाटू देवता,मां राजराजेश्वरी,नागदेवता का विधिविधान से स्नान कराया गया। इस दौरान रावत देवता,वीरं के पश्वा व देवगण भावुक हो गये। इस दौरान प्रसिद्ध लोकगायक दिगम्बर बिष्ट ने रावल देवता की गाथा पर आधारित शानदार गीत का गायक किया। जिससे भक्तों ने खूब सराहा। वही प्रसिद्ध लोक जागर गायिका रामेश्वरी भट्ट ने समुद्र मंथन का जागर गाकर माहौल भक्तिमय बना दिया। गायिका आरती गुसाई ने सुन्दर कृष्ण भजन गाया।
कर्यक्रम के दौरान रावल देवता दिवारा यात्रा समिति के अध्यक्ष वृजमोहन पंवार व संयोजक सुनील पंवार ने आराध्य देव रावल देवता पर आधारित सुन्दर भजन सुनाया। जिस पर सभी भक्त झूम उठें। रावत देवता में अटूट आस्था व विश्वास रखने वाले भक्तों को तेज गर्मी भी विचलित नहीं कर पायी। संस्कृति प्रेमी ईश्वर सिंह बिष्ट के डायरेक्सन में आयोजित समुद्र मंथन नाटक का शानदार तरीके से मंचन किया गया। पात्रों के संवाद व अभिनय से अभिभूत होकर श्रद्धालुओं ने जमकर तालियां बजाई। अलकनंदा तट समुद मंथन का दृष्य इतना सजीव था कि मानो सच में देव व दानवों के मध्य समुद्र मंथन हो रहा हो। इस कार्यक्रम के दौरान भक्तों के लिए रावल देवता दिवरा यात्रा समिति के द्वारा विशाल भण्डारे का भी आयोजन किया गया था।
कार्यक्रम के दौरान गौचर मेला समिति के संयोजक अर्जन सिंह नेगी,देवेन्द्र सिंह पंवार,शिव प्रसाद मलवाल,कुलदीप सिंह पंवार,नंदन ंिसंह पंवार समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
भानु प्रकाश नेगी,हिमवंत प्रदेश न्यूज,गौचर चमोली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल