June 9, 2023

राजा बजीर के धियाण भत्ते में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब,भावुक हुई धियाणियां

 

 

 

भानु प्रकाश नेगी,चमोली-गोपेश्वर

गोपश्वर चमोली- देवर खडोरा गांव मे आयोजित बजीर राजा की दिवारा यात्रा में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। धियाणियों के लिए आयोजित धियाण भत्ता कार्यक्रम में बजीर राजा ने खडोरा गांॅव में प्रत्येक घर जाकर मौजाॅच की। धियाणियों के द्वारा भगवान बजीर राजा को भेंट में आटा,चावल,तेल,फल,अंगवस्त्र आदि भेंट किये गये। इस दौरान बजीर देवता ने खुश होकर धियाणियों को उनकी रक्षा का वचन दिया।

मौजांच के दौरान बजीर देवता का आर्शीवाद पाकर धियाणियां भावुक हो गई।
वही दिवारा यात्रा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष पपेन्द्र सिंह राणा व मनोज सिहं रावत नपे बताया कि बजीर राजा की दिवरा यात्रा अब अंन्तिम पड़ाव पर है। खडोरा गांव में मौजांच के बाद बजीर राजा अपने मायेक गोपेश्वर जायेगे और 18 फरवरी से 28 फरवरी तक खडोरा गांव में अनेक देवी देवताओं का भत्ता आयोजित किया जायेगा। 28 फरवरी को पूर्णाहुति के साथ राजा बजीर जी अपनी मूल गद्दी में विराजमान हो जायेंगे।


दिवारा यात्रा धियाणी भत्ता कार्यक्रम के दौरान बजीर देवता दिवारा यात्रा मंदिर समिति देवर खडोरा के संरक्षक एवं ग्राम प्रधान देवर खडोरा बीरेन्द्र सिंह कठैत,अध्यक्ष चन्द्र सिंह पंवार,उपाध्यक्ष भरत सिंह बिष्ट,सचिव विक्रम सिंह बिष्ट,कोषाध्यक्ष केश्वानंद भट्ट,सह सचिव विजय सिंह बिष्ट,ग्राम प्रधान रौली ग्वाड संरक्षक दीपा देवी मोल्फा,पश्वा गजेन्द्र सिंह बिष्ट,महेन्द्र सिंह रावत,सुरेन्द्र सिंह सराई,पुजारी रणजीत सिंह बिष्ट,धारी चंदन सिंह बिष्ट,सुरेन्द्र सिंह बिष्ट,देवन्द्र सिंह बिष्ट,त्रिलोक सिंह बिष्ट,अंशुल असवाल मीडिया प्रभारी सूरज सिंह रौतेला समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!