October 16, 2026

विधान सभा अध्यक्ष ने थराली के आपदा प्रभावितों की मदद को बढ़ाया हाथ।

collagemaker.photoeditor.pic.grid.effect_2025911191710464

चमोली जनपद के आपदा प्रभावित क्षेत्र थराली के प्रभावितों की मदद को विधान सभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी ने हाथ बढ़ाया है। विधान सभा अध्यक्ष के निर्देशन में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रभावित क्षेत्र राहत शिविर आयोजित किया।

विधानसभा अध्यक्ष की प्रतिनिधि चन्द्रकला तिवारी ने बताया कि शिविर आयोजित कर थराली आपदा प्रभावित परिवारों को 100 राशन किट एवं कुल 94 परिवारों को 9 लाख 40 हजार रूपये के चेक प्रदान किये गये।

इस मौके पर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, जिलाध्यक्ष भाजपा गजपाल बर्तवाल, विधानसभा समन्वयक अधिकारी जसपाल सिंह आदि मौजूद थे।

 

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!