October 13, 2026

सिदेली में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ पूर्णाहुति के साथ संपन्न।

 

विकासखंड पोखरी के ग्राम सिदेली में विजेंद्र सिंह की मोक्ष कामना हेतु नवीन सिंह नेगी के द्वारा सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया था जो पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया है।
अंतिम दिवस पर कथा व्यास बासुदेव थपलियाल ने कहा आत्म कल्याण के लिए श्रीमद्भागवत का कथा का गायन किया जाता है यह अपने आप में एक कल्पवृक्ष है। सत्संग करने से विवेक की वृद्धि होती है और मनुष्य में जब ज्ञान जागृत होता है उससे कोई भी वस्तु दूर नहीं रहती है सारी साधन सार्थक हो जाते हैं।
वही कथा आयोजक वीरा देवी और नवीन सिंह नेगी ने कथा में सहयोग के लिए पूरे क्षेत्रवासियों का आभार जताया
इस अवसर पर कथा आयोजक वीरा देवी नवीन सिंह पंडित कमल किशोर अनूप किमोठी, चंडी प्रसाद, माया प्रसाद किमोठी, मधुसूदन किमोठी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!