February 16, 2025

गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था की नव नियुक्त कार्यकारणी ने ली शपथ, समाजसेवा,पर्यावरण,व संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प।

   

 

The newly appointed executive of Garhwal Bhratri Mandal organization took oath, pledged to protect social service, environment and culture.

देहरादूनःगढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था क्लेमेन्ट टाउन द्वारा बेल रोड़ स्थित गढ़ भवन में नई कार्यकारणी परिचय बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था के संरक्षक व पूर्व अध्यक्ष रधुनंदन सिंह रावत ने नई कार्यकारणी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान नई कार्यकारणी को संरक्षक मण्डल व सभी सदस्यों के द्वारा बधाई व शुभकामनायें दी गई।


कार्यक्रम का संचालन करते हुऐ नव नियुक्त महासचिव दीपक नेगी ने अपना उद्बोधन दूधबोली भाषा गढ़वाली में किया जिसकी सभागार में उपस्थित सभी लोगो ने जमकर सराहना की।और अब से सभी उद्बोधन गढ़वाली लोकभाषा में करने का संकल्प लिया। उन्होनें कहा कि संस्था के गठन सन् 1976 के बाद अब पहली बार युवाओं को बागडोर मिली है। युवा जोश और संरक्षक मण्डल व सदस्यों का सहयोग संस्था को नई बुलंदियों की ओर लेकर जायेगा इसके लिए नई कार्यकारणी अथक प्रयास करेगी।


इस दौरान नव नियुक्त अध्यक्ष ओम प्रकाश बहुगुणा ने कहा कि संस्था पूर्व की भॉति समाजसेवा में अग्रणी भूमिका के लिए कार्य करेगी। जिसमें निर्धन कन्याओं का विवाह समेंत जरूरत मंद होनहार छात्र छात्रों के लिए प्रोत्साहन राशि आदि सामिल है। साथ ही उत्तरखंड की लोक संस्कृति,विरासतों,व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में विशेष कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था को आगे बढ़ने के लिए प्रत्येक सदस्य की सक्रिय भूमिका व सहयोग की अति आश्यकता हैं। नई कार्यकारणी के द्वारा रंजन नौटियाल की व्यवस्था व देखरेख में जरूरत मंदों के लिए चिकित्सा सेवा यूनिट तैयार की गई है। जिसमें जरूरत मंदों के लिए चिकित्सा सुविघायें संस्था के द्वारा उपलब्ध कराई गई है।
कार्यक्रम के दौरान सलाहकार समिति मार्गदर्शक बीरेन्द्र बिष्ट ने अपने उद्बोधन में नवनियुक्त कार्यकारणी को बधाई व शुभकामनायें देते हुऐ कहा कि संस्था के कोष को बढ़ाने के लिए हर सदस्य को यथा संभव प्रयास करने होगें। जिससे संस्था के सभी कार्यक्रम सुचारू रूप से संचालित किये जा सके।
इस दौरान आगमी 5 जून को मनाये जाने वाला पर्यावरण दिवस पर नई कार्यकारणी द्वारा सार्थक संगोष्ठी के आयोजन का प्रस्ताव रखा गया। साथ ही नवनियुक्त कार्यकारणी के आगामी दो वर्ष के कार्यो का रोड़मैप सभी उपस्थित सदस्यों के मध्य रखा गया।
नवनियुक्त कार्यकारणी में संरक्षक मण्डल(मुख्य संरक्षक) कर्नल एच.एम.बर्थवाल,संरक्षक रधुनंदन सिंह रावत,प्रो.कमल घनशाला,ओपी सकलानी,विनोद चमोली(क्षेत्रीय विधायक),दिनेश जुयाल। सलाहकार आर.सी.एस.रावत,मंनोरंजन प्रसाद थपलियाल,बादर सिंह रावत,केश्वानंद सुयाल,सुन्दर लाल सेमवाल,अध्यक्ष ओम प्रकाश बहुगुणा,महासचिव दीपक नेगी,उपाध्यक्ष अरूण थपलियाल,सुबोध नौटियाल,नीलम डोबरियाल,सचिव ईश्वर सिंह नेगी,अशोक सुन्द्रियाल,कोषाध्यक्ष नरेन्द्र कोटनाला,सह कोषाध्यक्ष जितेन्द्र खंतवाल,सांस्कृतिक सचिव अनुराधा ध्यानी, सह सांस्कृतिक सचिव जसवंत सिंह चॉदकोटी,प्रेस सचिव भानु प्रकाश नेगी,सह मीडिया प्रभारी उमराव सिंह गुसाई,जन सम्पर्क अधिकारी उत्तम सिंह रौथाण, लेखा परीक्षक बाचस्पिति विडालिया, संयोजक डी.पी. बडोनी,भण्डार व्यवस्थापक रमेश चमोली,चिकित्सा प्रकोष्ठ रंजन नौटियाल ।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व अध्यक्ष सुन्दरलाल सेमवाल,संरक्षक ओ.पी. सकलानी,बीरेन्द्र सिंह बिष्ट,पूर्व अध्यक्ष रधुनंदन सिंह रावत,रंजीत सिंह कैन्तुरा, पूर्व महासचिव जे.एस.रावत, राजेश प्ररमार,मनमोहन चमोली,डी.एस.भण्डारी,राजुल नौटियाल,मनोज भट्ट,विनोद शर्मा,उत्तम सिंह रौथाण राकेश भट्ट समेत समस्त सदस्य व अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!