November 23, 2026

उडामाण्डा में पोखरी ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक सरकार की नीतियों पर हुई चर्चा

0
IMG-20230223-WA0007

 

उडामाण्डा में भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल पोखरी की कार्यसमिति बैठक हुई। बैठक की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर की गई।

जिसमें बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक बूथ और संगठन को सशक्त करने की बात कही गई। इसके साथ ही आगामी चुनाव में पार्टी के द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने पर भी विचार विमर्श किया गया।

ग्रामीण के सभी बूथों के अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं चल रही है आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

सरकार के द्वारा किए गए कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट मंडल प्रभारी जयकृत बिष्ट, दिगपाल सिंह नेगी , पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्रपाल भंडारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष राधारानी रावत युवा मोर्चा अध्यक्ष अनूप नेगी एवं मंडल के संपूर्ण पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल