August 13, 2026

पीएम आवास योजना के आवेदन की अन्तिम तिथि 30 अप्रैल

-केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम आवास के आवेदन की अन्तिम तिथि 31 मार्च से बढ़ाकर 30 अप्रैल किये जाने पर कई जरूरतमंदों लोगों को फायदा मिला है। केन्द्र सरकार के इस निर्णय से जहां आम आदमी खुश नजर आया वहीं पंचायत अधिकारी व ग्राम प्रधानों ने केन्द्र व राज्य सरकार का आभार जताया है। साथ ही पंचायत अधिकारियों द्वारा आम जन से यह भी अपील जा रही है कि जरूरतमंद लोग अभी भी इस योजना से वंचित रह गये है तो वह सीधे तौर पर खण्ड विकास अधिकारी से सम्पर्क कर सकते है।
पीएम आवास योजना के आवेदन के लिए अब सिर्फ दो दिन बचे हुऐ है। उप खण्ड विकास अधिकारी संदीप पंत का कहना है कि दो दिन शेष रहते हुऐ भी कई लोगांे के आवदेन पीएम आवास के लिए आ रहे है सरकार की ये बहुत अच्छी योजना है हम लोगों को प्रोत्साहित कर रहें है।
वही पीएम आवास के आवेदन की तिथि के बढ़ने पर आम जनता व सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिन लोगों को इस योजना का लाभ किसी कारण वस नहीं मिल पाया था उन्हें बहुत बड़ी राहत मिली है। हम पीएम मोदी व सीएम धामी का धन्यवाद करते है।
पीएम आवास योजना के तहत बनाये जाने वाले आवासों से सबसे ज्यादा फायदा गरीब व समाज के सबसे निचले वर्ग के लोगों को होता है। ग्राम पंचायत रौता के प्रधान बीरेन्द्र राणा का कहना है कि इस योजना का लाभ उन लोगों को भी मिलेगे जो इस योजना से बंचित रह गये थे।
आपको बता दें कि पीएम आवास योजना के अर्न्तगत चमोली जनपद के दूरस्त ब्लॉक पोखरी में 800 से अधिक लोग आवेदन कर चुके है। जिसमें अभी दो दिन के आवेदन और आने शेष है।

Spread the love
error: Content is protected !!