August 13, 2026

घुड़साल की भगवती मां इंद्रामती की डोली 60 से अधिक गांव के भ्रमण के बाद गर्भ गृह में हुई विराजमान

 

जनपद चमोली के दशौली ब्लॉक के घुड़साल गांव की आराध्य देवी भगवती मां इंद्रामती की डोली 25 जुलाई को अपने भक्तों की कुशलक्षेम पूछने के लिए भ्रमण पर गई जिसमें 60 से अधिक गांव के भ्रमण एवं गोपीनाथ मंदिर गुप्तकाशी, त्रिजुगीनारायण ,ओमकारेश्वर ,तृतीय केदार तुंगनाथ और केदारनाथ की भ्रमण के बाद भगवती मां इंद्रामती सोमवार को सुबह घुडसाल गांव के भ्रमण के मंत्रोचार के साथ शाम को5बजे गर्भ ग्रह में विराजमान हो गयी है इस दौरान चारों ओर जय माता के जयकारों से गुंजायमान रहा।


इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे भगवती मां इंद्रामती अपने पस्वा देवेन्द्र सिंह पंवार पर अवतरित होकर वहां मौजूद श्रद्धालुओं को सुख समृद्धि का आशीर्वाद दिया और गर्भ गृह में विराजमान हो गई
वहीं मंदिर समिति के अध्यक्ष चरण सिंह और देवेंद्र सिंह पवार ने भगवती मां इंद्रामती की सफल यात्रा के लिए सभी का आभार जताया

Spread the love
error: Content is protected !!