November 2, 2026

जिलाधिकारी ने नगर निकायों की बैठक में आवारा कुत्तों, गौवंश व स्वच्छता व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

0
IMG-20251129-WA0053

 

 

चमोली, । जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार में नगर निकायों के विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को नगर क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा आवश्यक संसाधनों के प्रस्ताव तैयार करने निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने खुले में कूड़ा निस्तारण पर सख़्त रोक लगाने और जहां एसएलएफ (SLF) एवं एमआरएफ (MRF) उपलब्ध नहीं हैं, वहां शीघ्र भूमि चयन कर प्रस्ताव भेजने को कहा।

आवारा कुत्तों और गौवंश की समस्या पर विशेष जोर

जिलाधिकारी ने बढ़ रही आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान हेतु डॉग शेल्टर के लिए भूमि चयन करने के निर्देश दिए। इस संबंध में उन्होंने गोपेश्वर, कर्णप्रयाग, जोशीमठ और थराली के ईओ से शीघ्र रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा।

सड़कों पर घूम रहे गौवंश के समाधान के लिए उन्होंने गौशालाओं के विस्तार के प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। टैग लगे गौवंश को सड़कों पर छोड़ने वाले पशु-स्वामियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करने को भी कहा गया।

अन्य महत्वपूर्ण निर्देश

कर्णप्रयाग में ट्रांचिंग ग्राउंड निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने को कहा।

पीपलकोटी में नगर पंचायत कार्यालय निर्माण हेतु भूमि चयन के लिए अपर जिलाधिकारी को संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश।

सभी निकायों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन एवं निस्तारण प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए संसाधन और मशीनरी संबंधी प्रस्ताव तैयार करने को कहा।

भालू के हमलों की घटनाओं को देखते हुए जिले में पथ प्रकाश व्यवस्था शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश।

गृह कर वसूली की समीक्षा में कर्णप्रयाग और गैरसैंण में वसूली बढ़ाने के निर्देश।

पीएम आवास (पोखरी) में प्रगति धीमी होने पर लाभार्थियों को नोटिस जारी करने के आदेश।

स्वच्छता से आय में बढ़ोतरी

बैठक के दौरान अधिशासी अधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन से अक्टूबर में 35 लाख रुपये से अधिक की आय हुई।

गीले कचरे से बनी कम्पोस्ट खाद से 25,707 रुपये की आय प्राप्त हुई।

प्लास्टिक कचरा निस्तारण से 27,03,966 रुपये की आय अर्जित की गई।

एंटी लिटरिंग और एंटी स्पिटिंग एक्ट के तहत पिछले माह 574 चालान कर 1,80,900 रुपये का अर्थदंड वसूला गया।

बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, ईओ बदरीनाथ सुनील पुरोहित, बीना नेगी, गुरदीप आर्य सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल