November 2, 2026

प्रदेश के जर्जर सरकारी स्कूलों की सुधरेगी जल्द हालत : डाॅ. धनसिंह रावत

0
IMG-20230811-WA0016

 

देहरादून:प्रदेश में भारी बारिश के बीच जर्जर हो चुके स्कूल भवनों की स्थिति सुधारने के लिए सूबे का शिक्षा विभाग अब चिंतित और सजग दिख रहा है। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि ऐसे 427 स्कूल जिनकी स्थिति ठीक नहीं है उनके जीर्णोद्वार के लिए विभाग कार्य योजना बना रहा है । शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा की स्कूल भवनों को ए,बी,सी और डी ग्रेड की श्रेणी में बांटा गया है। उन्होंने बताया है कि ए और बी ग्रेड की श्रेणी में उन स्कूलों का रखा गया है जहां पर किसी भी तरह की कोई मरम्मत का कार्य नहीं किया जाना है। वही सी ग्रेड की श्रेणी में उन स्कूलों को रखा गया है जहां पर तकरीबन 3 से 4 लाख तक खर्च कर स्थिति को सुधारना है। साथ ही सी और डी ग्रेड के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों के लिए बजट स्वीकृत किया भी जा चुका है। ऐसे में स्कूल भवनों की हालत पूरी तरह से बेहतर हो सकेगी जिससे कि राज्य में शिक्षा का स्तर और बेहतर हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल