August 18, 2026

उत्तरकाशी रैथल में सोमेश्वर सैल्कू मेले की धूम,भक्तों का उमड़ा सैलाब

जनपद उत्तरकाशी के रैथल गाँव में 25 गंते भाद्रपद को मां जगदम्बा प्रागण में धूमधाम से सोमेश्वर सैल्कू मेला मनाया गया। यह मेला अन्य गावों से हटकर मनाया जाता है। पांच गांव रैथल के ग्रामीणों द्वारा लाये गये पुष्प बुजुर्ग के अनुसार देवताओं के होते है और इन्हें लाने के लिए भगवान सोमेश्वर देवता के द्वारा ग्रामीणों को चुना जाता है। वही पुष्पों को लगभग 13000 की ऊंचाई वाले स्थानों से चुनकर लाते है।इन फूलो से यहाँ के पंचों एवं पुजारियों के द्वारा मन्दिर के चौक में सजाया जाता है। इन पुष्पों का पूजन होने के बाद भगवान सोमेश्वर देवता इनके उपर जाते है। और फिर यही पुष्प आशीर्वाद के रूप में ग्रामीणों एवं अतिथियों को दिये जाते है।
उसके बाद मेले में आये ग्रामीण रासों नृत्य एवं देव डोली नृत्य में झुम उठते है। इन मेलों के बाद क्षेत्र के ग्रामीण खेती बाडी में व्यस्त हो जाते है। इसलिए इन मेलों का बडा महत्व माना जाता है।
मेले दौरान मालगुजार रैथल गजेंद्र राणा, नटीन बचन रावत, बन्द्राणी सुन्दर भण्डारी, ग्राम प्रधान रैथल शुशीला राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य रैथल अकिता राणा, ग्राम प्रधान क्यार्क सुनीता, ग्राम प्रधान नटीन महेंद्र पोखरियाल, पूर्व प्रधान रैथल मनोज राणा, पूर्व क्षेत्र पं०रैथल राजकेन्द्र थनवाण, विपीन राणा, जगेन्द्र थनवाण, मनवीर रावत, सोबत राणा, रामचन्द्र पंवार आदि पाचगाव के ग्रामिण मौजूद रहें |

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!