August 26, 2026

एनाटाॅमी विभाग की विजयलक्ष्मी के 78 वर्षीय परिजन ने ली मृत्यु उपरान्त स्वैच्छिक देहदान का संकल्प

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग में विजयलक्ष्मी, 78 वर्ष के परिजनों द्वारा उनकी मृत्यु के उपरांत उनके परिजनों के द्वारा स्वैच्छिक देह दान, दधीचि देह दान समिति के माध्यम से संपन्न कराया गया।
विजयलक्ष्मी स्वयं में बॉटनी विषय की प्रोफेसर रही है एवं उनके सभी परिजन शिक्षाविद एवं चिकित्सक हैं जो आज के देह दान के कार्यक्रम में उपस्थित हुए थे।
इस अवसर पर एनाटॉमी के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एम के पंत द्वारा फाइकस का पौधा उनके पति शिवपाल सिंह एवं उनके परिजनों को दिया है ताकि उस पौधे को अपने बगिया में रोपित कर एक प्रतीक के रूप में उसे याद किया जा सके। इस अवसर पर एनाटॉमी विभाग से डॉ पीयूष , डॉ राजेश मौर्य डॉ अभिनव डॉक्टर अंजली कुछ एमबीबीएस के विद्यार्थी एवं देह दान समिति से डॉक्टर अतुल गुप्ता एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Spread the love
error: Content is protected !!