November 1, 2026

थराली: गुरूकुल संस्कृत विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी का पर्व

0
IMG-20230908-WA0003

थराली के गुरुकुल संस्कृत विद्यालय में बृहद् रुप में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया श्री बदरी नारायण संस्कृत विद्यालय रायकोली पिंडर घाटी थराली में प्रथम बार कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में भजन संध्या का कार्यक्रम बड़ी हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ उत्तराखंड की प्रथम महिला कथावाचिका परम् पूज्य राधिका जोशी केदारखण्डी के द्वारा मंगलाचरण एवं विद्यालय के नन्हे नन्हे छात्रों द्वारा स्वस्ति वाचन से किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के संगीताचार्य ऋषिराज एवं विवेक द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक भजन कीर्तन किया गया। विद्यालय एवं क्षेत्र की जनता ने पौराणिक झोड़ा चांचरी से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए मध्यरात्रि में कृष्ण जन्म जी के समय आचार्य मोहित रतूड़ी द्वारा लड्डू गोपाल का वेद मंत्रो से नवीन जोशी धर्मपत्नी राधिका जोशी के हाथों से महाभिषेक एवं श्रृंगार कराया गया।
तद्पश्चात क्षेत्र वासियों द्वारा दहीहांडी एवं कृष्ण के भजनों के साथ कृष्णा की आरती की।
प्रातः कालीन गुरुकुल के व्यवस्थापक नवीन जोशी एवं राधिका जोशी एवं क्षेत्र वासियों के साथ श्री कृष्ण की झांकी भ्रमण के लिए ग्राम रायकोली,भेटा,तल्ली सिनई,माल बज्वाड़, मेल्ठा, देवल,किमनी,कांखड़ा एवं अपने अंतिम पड़ाव चौंडा होते गुरुकुल में पहुंची। समस्त गांव के भक्तजनों के द्वारा ग्राम नंदबाबा और कृष्ण जी के भजनों से भव्य स्वागत किया गया विद्यालय के व्यवस्थापक नवीन जोशी एवं‌ राधिका जोशी ने बताया कि हमें हमारी संस्कृति के लिए हमारा विद्यालय परिवार जन सेवा एवं देव कार्यों में सदैव आगे रहेगा आने वाले समय में कार्यक्रम को और भी बृहद् रुप दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल