October 17, 2026

लोकसभा में महिला विधेयक नारी शक्ति बंदन विधेयक लाने पर पीएम मोदी का आभारःआशा नौटियाल।

IMG-20230919-WA0024

 

 

 

देहरादूनःलोकसभा में महिला विधेयक नारी शक्ति बंदन विधेयक लाने पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल के सानिध्य में बलवीर रोड़ स्थित कार्यालय में भाजपाईयों ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने महिलाओं को मिष्ठान वितरण कर खुशी जाहिर की। मीडिया से रूबरू होते हुऐ भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला विधयेक नारी शक्ति बंदन विधेयक बिल लोकसभा में लाकर सभी मात्रि शक्ति को खुश किया है। इसके लिए भारत की सभी महिलायें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद व आभार व्यक्त करती है।
आपको बता दें कि महिला विधेयक नारी शक्ति बंदन विधेयक के पास हो जाने के बाद लोकसभा व विधानसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बड़ जायेगा। जिसके लिए महिलायें विगत कई दसकों से प्रतीक्षा कर रही थी। लेकिन देखने वाली बात यह होगी कि लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का महिलाआंे को खुश करने वाला यह लोकलुभावन बिल कितना प्रभावी रहता है।
भानु प्रकाश नेगी,हिमवंत प्रदेश न्यूज देहरादून

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!