November 4, 2026

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता ने किया भिकोना में आयोजित खेल कुद प्रतियोगिता का शुभारंभ

0
WhatsApp Image 2024-03-12 at 12.50.04 PM

 

चमोली:विकासखंड पोखरी में नेहरू युवा कल्याण चमोली ने मंगलवार को जूनियर हाईस्कूल भिकोना में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत और भिकोना के ग्राम प्रधान ने किया। जिसमें दौड़, कबड्डी, लैंग जम्प,खो खो प्रतियोगिता आयोजित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत ने कहा नेहरू युवा कल्याण चमोली ने हमेशा से गांवों की प्रतिभाओं को उभारने के लिए इस प्रकार के खेलों का आयोजन की है जो सराहनीय है। पढ़ाई के साथ खेल खुद प्रतियोगिता होना आवश्यक है।
ग्राम प्रधान भिकोना धीरेंद्र राणा ने हमारे गांवों में नेहरू युवा कल्याण ने जो इस प्रकार के खेलो का आयोजन की है इसे गांवों की प्रतिमा को निखारने का मौका मिलेगा। यही से प्रतिभाएं आगे बढ़ कर देश का नाम रोशन करेंगे।
इस अवसर पर युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत ग्राम प्रधान भिकोना धीरेंद्र राणा प्रधानाचार्य दर्शन रड़वाल, गिरीश किमोठी, नरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनिल सिंह राणा,नरेंद्र सिंह नेगी, अवन्तका बर्त्वाल मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल