October 17, 2026

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने ऐसा क्या कर दिया कि कोकाकोला कंपनी के गिरने लगे शेयर

यूरो चैम्पियनशिप के एक मैच के बाद हुई प्रेस कांफ्रेंस में एक जबरदस्त घटना घटी है। फुटबॉल के सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने सामने रखीं कोकाकोला की दोनों बोतलें एक तरफ हटा दी। उसके बाद उन्होंने वहीं रखी पानी की बोतल को उठाकर मीडिया को दिखाते हुए कहा – “आगुवा!” यानी पानी! दस सेकेंडों में उन्होंने जता दिया कि सॉफ्ट ड्रिंक्स को लेकर उनका क्या नजरिया है जबकि कोकाकोला यूरो कप का टॉप स्पांसर है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो की इस एक भंगिमा ने यह किया कि कोकाकोला के शेयर गिरना शुरू हो गए। इस घटना का ऐसा जबरदस्त प्रभाव पड़ा कि कुछ ही घंटों के भीतर कम्पनी को चार बिलियन डॉलर यानी करीब 75 अरब रुपयों का नुकसान हो गया।

 

एक इंटरव्यू में जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं खुद सॉफ्ट ड्रिंक नहीं पीता, इसलिए मैं नहीं चाहूंगा कि कोई दूसरा बच्चा मेरी वजह से ऐसा करे। मैं कोई डॉक्टर नहीं हूं, लेकिन मुझे पता है कि सॉफ्ट ड्रिंक्स स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं और मैंने अपने मैनेजर को इस बारे में साफ-साफ कह रखा है कि मैं किसी भी ऐसे प्रॉडक्ट के साथ नहीं जुड़ूंगा, चाहे वह सॉफ्ट ड्रिंक हो या सिगरेट या शराब।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!