October 13, 2026

प्रधानमंत्री मुक्त टीबी भारत अभियान” के अंतर्गत टीबी मरीजों के पोषण पर विशेष चर्चा

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की बैठक – “प्रधानमंत्री मुक्त टीबी भारत अभियान” के अंतर्गत टीबी मरीजों के पोषण पर विशेष चर्चा

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, देहरादून की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन “प्रधानमंत्री मुक्त टीबी भारत अभियान (NTEP)” के अंतर्गत किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) महोदय ने की।

बैठक का मुख्य उद्देश्य टीबी रोगियों के पोषण और देखभाल पर विचार-विमर्श करना था। CMO महोदय ने टीबी मरीजों के लिए पोषण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उचित आहार से उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सकती है, जिससे उपचार में तेजी लाई जा सकती है। जिला क्षय अधिकारी (DTO) महोदय ने भी बैठक में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए तकनीकी दृष्टिकोण और वर्तमान स्थिति की जानकारी साझा की।

इस अवसर पर डॉ. एम. एस. अंसारी, अध्यक्ष – भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, देहरादून समेत संस्था के कुल 25 सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सभी सदस्यों द्वारा “निक्षय मित्र” के रूप में कार्य करते हुए आगामी 6 माह के लिए कुल 30 टीबी मरीजों को गोद लिया जाएगा।

बैठक में  अंकुर नेगी, जिला कार्यक्रम समन्वयक तथा  गणेश भारद्वाज, टीबी-एचआईवी समन्वयक की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।

यह पहल प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को मजबूती प्रदान करेगी और समाज में टीबी रोग के प्रति जागरूकता एवं सहयोग को बढ़ाएगी।

 

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!