August 20, 2026

भाजपा स्थापना दिवस पर जनकल्याणकारी योजनाओ को अन्तिम व्यक्ति तक पंहुचाने का लिया संकल्प

चमोली जनपद के नगर पंचायत पोखरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस मनाया नगर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र राणा की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस पर नगर पंचायत पोखरी में कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र राणा और नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित के साथ उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र राणा और नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने कहा पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ता संकल्प लें सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा यह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है भारत आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं को आने वाले चुनाओं की तैयारियों में जुटने की अपील की गई।
भाजपा युवा मोर्चा के प्रवक्ता मयंक पंत ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा विश्व गुरु के रूप में उभर रहा है हम सब का एक उद्देश्य होना चाहिए अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं को लाभ पहुंचे।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत,नगर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र राणा, युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत, कर्णप्रयाग प्रभारी डॉ मातबर रावत, जोशीमठ के प्रभारी बीरेंद्र पाल भंडारी, जिला व्यापार संघ अध्यक्ष महेंद्र प्रकाश सेमवाल,भरत चौधरी, सुभाष रावत,राधा रानी रावत, पुष्पा चौधरी, रंजना रावत, आनंद सिंह राणा, दिगपाल नेगी, अमरसिंह,प्रदीप चौहान सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!