November 6, 2026

राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में रेडक्रास सोसायटी ने किया प्राथमिक उपचार विषयक कार्यक्रम

0
WhatsApp Image 2024-11-23 at 8.14.25 PM

नागनाथ पोखरी:हिमवन्त कवि चन्द्र कुँवर वर्तवाल राजकीय महाविद्यालय नागनाथ पोखरी , चमोली में यूथ रेड क्रॉस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक रेड क्रॉस समिति डॉक्टर अंशु सिंह ने महाविद्यालय में यूथ रेड क्रॉस इकाई का गठन किये जाने एवं पंजीकरण तथा रेडक्रास गतिविधियों की जानकारी दी । कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक राजेंद्र कंडारी लेक्चरर फर्स्ट-एड/ मेडालियन फर्स्ट एड् भारतीय रेडक्रॉस समिति उत्तराखंड द्वारा छात्र – छात्राओं को रेडक्रास के इतिहास की विस्तृत जानकारी दी एवं साथ ही रेडक्रास सोसायटी के सिद्धांतों के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी । साथ ही प्राथमिक उपचार के एल एल एफ ( लूक , लिसन, फील ), डी आर ए बी सी ( डेन्जर सिसपोन्स, एयरवे, बीरिथिंग, सरकुलेशन) इत्यादि का प्रशिक्षण एवं छात्र-छात्राओं को इसका अभ्यास कराया ।
इसी क्रम में आगे महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ अनिल कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि मनुष्य का जीवन निरंतर जोखिम में है और दुर्घटना के प्रभाव को जागरूकता से कम किया जा सकता है । प्रशिक्षण में हम दूसरों केअनुभव से सीखते हैं अतः प्रशिक्षण को गंभीरता पूर्वक आत्मसात किया जाना चाहिए ।
कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम समारोहक डॉ आरती रावत के द्वारा समस्त आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक , शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र/छात्रा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल