October 28, 2026

नाबालिक से बलात्कार,पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी

0
Screenshot_20220402-200849_WhatsApp

– उधमसिंहनगर जिले के काशीपुर में  गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश लर दिया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया ।

काशीपुर के एक मोहल्ले के रहने वाले युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते रोज उसकी नाबालिग पुत्री अपनी बुआ के घर जा रही थी। कि तभी रास्ते में मोहल्ला अल्ली खां के रहने वाले और झाड़फूंक करने वाले अधेड़ तांत्रिक हाजी नजाकत पुत्र मोहम्मद इस्माईल ने उनकी नाबलिग पुत्री को अपने घर मे खींच लिया, तथा उसका हाथ मुंह बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया जिसके बाद पीड़ित बच्ची के शोर मचाने पर उधर से गुजर रहे 2 युवकों ने पीड़िता को उक्त अधेड़ के चंगुल से छुड़ाया घटना के बाद डरी सहमी पीड़ित बच्ची ने घर पहुंचकर सारी घटना भगङपरिजनों को बताई जिसके बाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी नजाकत को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ 3/4 पॉक्सो सहित IPC की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से न्यायालय ने आरोपी अधेड़ को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है !

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल