June 25, 2026

देवभूमि में बारिश का कहर,सीएम ने लिया आपदा कंट्रोल रूम पहुंच कर प्रदेश की स्थिति का जायजा

उत्तराखंड में बारिश आफत बनकर बरसी हैं। जिसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंच कर प्रदेश की स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री वरिष्ठ अधिकारियों और जिलाधिकारियों से लगातार अपडेट ले रहे हैं। और मुख्यमंत्री अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों के संबंध मे जरूरी दिशा निर्देश दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि प्रदेश में अब तक 16 लोगों की मौत हुई हैं। जिसमें 11 लोगों की आज और 5 लोगों की कल मौत हुई हैं। वहीं इस रेस्क्यू अभियान में सेना की भी मदद ली जा रही है। जिसमें 2 कुमाऊँ और 1 गढ़वाल मंडल में सेना के हेलीकॉप्टर रेस्क्यू अभियान में लगाए गए हैं।

 

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!