September 11, 2026

नौली धोतीधार मोटर मार्ग मे हो रहे विलम्ब को लेकर जनप्रतिनिधियो ने किया आन्दोलन ऐलान

पोखरी के हापला में प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष धीरेंद्र राणा के नेतृत्व में नौली धोतीधार मोटर मार्ग निर्माण में हो रही देरी को लेकर पोखरी ब्लाक के तमाम जनप्रतिनिधियों ने आन्दोलन की रणनीति को लेकर बैठक आयोजित कई गयी।
प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष धीरेंद्र राणा ने कहा धोतीधार मोटर मार्ग निर्माण को लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने कई बार विधायक राजेंद्र भंडारी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को लिखित रूप से दिया गया है। लेकिन दोनों प्रतिनिधियों ने अभी तक सड़क निर्माण को लेकर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की है।जिसको लेकर आन्दोलन पर विचार-विमर्श की गया। उन्होंने कहा 10फरवरी से तहसील परिसर पोखरी में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान सजनसिंह, सतेन्द्र सिंह, संजय रमोला, देवेन्द्र लाल, नवीन राणा, प्रदीप बर्त्वाल, प्रेमसिंह, मुकेश नेगी, इन्द्रेश राणा,  तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!