August 17, 2026

नौली धोतीधार मोटर मार्ग निमार्ण को लेकर आन्दोलनकारियों ने निकाला झलूस

 

चमोली :पोखरी के विनायक धार में धोती धार मोटर मार्ग को लेकर दस फरवरी से चालीस से अधिक ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि 28 दिनों से क्रमिक धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।  40 से अधिक गांवों की महिलाओं पुरुषों और युवाओं एवं जनप्रतिनिधियों ने सड़क निर्माण का शासनादेश जारी न होने पर विनायक धार से गोल बाजार तक रैली निकालकर जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया।
प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र राणा ने कहा 28 दिनों से क्रमिक धरना कर रहें हैं लेकिन सरकार ने अभी तक सड़क का शासनादेश जारी नही किया है जबकि सदन में क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र भंडारी सड़क निर्माण करने की मांग रखी थी। इसके बाद कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भी सड़क निर्माण का परीक्षण को लेकर बयान दिया लेकिन कभी तक किसी भी प्रकार से सकारात्मक कार्रवाई नही की गई है। जल्द शासन जारी नही होता है तो सभी गांवों में लोगों से वोट बहिष्कार करेंगे।
क्षेत्र पंचायत राधा रानी रावत ने कहा आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस है और महिलाओं को सड़क को लेकर सड़क बैठक अपने सरकार से मांगना पड़ रहा है।

निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने कहा सड़क निर्माण को लेकर हम सब आपके साथ है और हम सरकार से जल्द इस सड़क का शासनादेश करने की मांग करते हैं।
इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष धीरेंद्र राणा, निर्वतमान नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत, जीतेन्द्र सती,
ललित मिश्रा, राधा रानी रावत,नाथी लाल इन्द्रेश राणा, प्रदीप बर्त्वाल, गोपाल रमोला,राजबरसिंह, ममता भट्ट, रिंकु सिंह विक्रम सिंह बास्कंडी, विक्रम सिंह नेगी, चन्दन सिंह, मन्दोदरी पन्त, नवीन राणा देवेन्द्र राणा सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Spread the love
error: Content is protected !!