October 26, 2026
IMG-20221020-WA0098

-गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था क्लैमेन्टाउन द्वारा  आयोजित प्रसिद्धि तीन द्विवसीय गढ़ कौथिग को धूमधाम से मनाने की तैयारियां प्रारम्भ।

गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था क्लैमेन्टाउन द्वारा 4,5और 6 नवम्बर 2022 को आयोजित होने वाला प्रसिद्धि तीन द्विवसीय गढ़ कौथिग की तैयारियां आज 20 अक्टूबर 2022 को छावनी परिषद क्लेमेनटाउन के सफाई कर्मचारी,नगर निगम और संस्था के कार्य कर्ताओं के सहयोग से पिपलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण,वैल रोड़ क्लेमेनटाउन में प्रारम्भ हो गया है।इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सुन्दर लाल की अध्यक्षता में संस्था के महासचिव जयपाल सिंह रावत ने विस्तार पूर्वक कार्य क्रम की सभी तैयारियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।इस अभियान में सभी कार्य कर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अध्यक्ष महोदय ने इस अवसर पर सभी से आशा और उम्मीद जताई कि इसी हौंसला और उम्मीद से हमारा यह आयोजन सम्पन्न होगा।


इस अवसर पर पूर्व महासचिव आर सी एस रावत,मेला अधिकारी सुबेदार मेजर बादर सिंह रावत,योग गुरु लेफ्टिनेंट ओमप्रकाश पोखरियाल, पार्षद राजेश परमार,विश्व भास्कर मैन्दौला, नन्द लाल कोठारी,उमराव सिंह गुसाईं,संस्था के
के उपाध्यक्ष आर.पी. चमोली,कोषाध्यक्ष बिलोचन बर्त्वाल, अभिषेक परमार,दीपक नेगी,अरुण थपलियाल,रमेश चमोली,ईश्वर सिंह नेगी, अशोक सुंदरियाल,कैप्टन धर्म सिंह भण्डारी,कैप्टन आलम सिंह भण्डारी,भानु प्रकाश नेगी,सतीष चन्द्र डबराल सहित सभी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल