August 6, 2026

पोखरी पुलिस ने चलाया नशा के विरूद्ध जन जागरूकता अभियान

 

Pokhri Police launched public awareness campaign against drug addiction

 

 

चमोली:पोखरी पुलिस द्वारा नशा, यातायात नियमों के उलंघन करने वालों के विरुद्ध जन जागरूकता चला गया। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने लोगों को मादक पदार्थो से होने वाले दुष्परिणामों तथा उनसे बचने के तरीकों की विस्तार से जानकारी दी। पुलिस के इस अभियान में आम लोगों का भी सहयोग मिल रहा है।थानाध्यक्ष दिलबर सिंह कंडारी के नेतृत्व में गुनियाला से विनायक धार और गोल बाजार तक लोगों को जागरूक करते हुए नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा किसी वाहन चालक द्वारा नियमों का पालन नहीं किया जाता है। पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। इधर पुलिस के इस अभियान को आम लोगों का भी समर्थन मिल रहा है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!