October 24, 2026

पोखरी: मेरी माटी मेरा देश के तहत रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन।

0
photogrid.collagemaker.photocollage.squarefit_2023109142054341

 

-उप-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन

चमोली: विकासखंड पोखरी में मेरी माटी मेरा देश के तहत उप जिलाधिकारी संतोष कुमार पांडे की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजन किया गया। विकासखंड पोखरी के सभी गांवों में युवक मंगल दल, महिला मंगल दल, आजीविका स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने
मिट्टी कलश यात्रा को ढोल धमाऊ के साथ विकासखंड में लाया गया। और शहीदों के परिजनों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी संतोष कुमार पांडे ने कहा मेरी माटी मेरी देश और शहीदों के परिजनों का सम्मान करना गर्व होता है। हम सबको शहीदों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा पर्यावरण को स्वच्छ और गांव एवं नगर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें। पहाड़ को स्वच्छ बनाने के लिए पौध रोपण करना जरूरी है। यही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
ब्लाक प्रमुख प्रीति भंडारी ने कहा देश को आजाद करने शहीदों को सतत् नमन करते हैं। इस दौरान बालिका इंटर कॉलेज पोखरी की छात्राओं और आंगनबाड़ी, कार्यकत्री एवं समूह की महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी संतोष कुमार पांडे, ब्लाक प्रमुख प्रीति भंडारी, खंड विकास अधिकारी पन्नालाल, सहायक खंड विकास राजेंद्र विष्ट, पंचायत मंत्री देवेन्द्र रावत , संजय रमोला, देवेन्द्र लाल प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष धीरेंद्र राणा, दीपक कुमार, अनुपसिंह नेगी, शशि देवी सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल